ग्रामीण महिलाओं की मदर्स बैठक संपन्न
ग्रामीण महिलाओं की मदर्स बैठक संपन्न
गाजीपुर -रैकेट इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जागरण पहल द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत राजनपुर और शेखपुरा, ब्लॉक सैदपुर, गाजीपुर में घर-घर जाकर सर्वे किया गया। महिलाओं और बच्चों को डायरिया से बचाव के उपाय बताए गए, हाथों को ठीक तरह से धोने के बारे में जानकारी दी गई, इस संदर्भ में घर-घर जाकर लोगों को जागरुक भी किया गया। ग्राम प्रधान शेखपुर मृत्युंजय एवं आशा बहू गीता देवी, एएनएम खुशबू यादव के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं की मदर्स बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जीरो से 6 वर्ष के बच्चों की माताओं को घरेलू कार्य करते हुए साफ- सफाई, स्वच्छता के लिए से प्रेरित किया गया। हाथों को 20 सेकंड तक धोकर ही दैनिक कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया गया, साथ में यह भी बताया गया की बच्चों को तीन से अधिक बार दस्त लगने पर बिना लापरवाही के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर डॉक्टर से संपर्क किया जाना चाहिए। लेकिन उससे पहले ओ. आर. एस. घोल बनाकर नवजात शिशु को देते रहना चाहिए, साथ ही जिंक टेबलेट के बारे में भी जानकारी गुलाबी दीदी अंजलि और लक्ष्मीना तथा बीसीएम रामध्यान के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान को संबोधित करती हुई डायरिया की जिला समन्वयक पूजा प्रिया पांडेय ने कहा कि डायरिया के मरीजों के उपचार में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बीमारी से बचने के लिए डेटॉल साबुन से हाथ धोना चाहिए, स्वच्छ पानी पीना चाहिए, हार्पिक से शौचालय की साफ-सफाई करना चाहिए और कम से कम 6 माह तक शिशुओं को स्तनपान करना चाहिए और नवजात शिशुओं को रोटावायरस वैक्सीन लगवाना जरूरी है। गुलाब दीदी लक्ष्मी और अंजलि ने हाथ धोने का तरीका बेबी स्पंज डेमो के माध्यम से समझाया, बीएमसी राम ध्यान के द्वारा दस्त प्रबंधन हेतु वीडियो दिखाकर एवं फ्लिपबुक आदि वितरित कर ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए सर्वे का कार्य भी किया। बच्चों को खाने से पहले हाथ धोने के तरीके और आदत डालने पर भी प्रेरित किया गया।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ