भाजपा का सबसे बड़ा नेता बूथ अध्यक्ष होता है - गीता शाक्य (सांसद राज्य सभा)
भाजपा का सबसे बड़ा नेता बूथ अध्यक्ष होता है - गीता शाक्य (सांसद राज्य सभा)
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगठन जिला चुनाव अधिकारी तथा राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि जनपद गाजीपुर के सभी विधानसभा सीटों पर हम चुनाव जीत सके हमें ऐसे संगठन का निर्माण करना है । उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण राजनीति का अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा नेता बूथ अध्यक्ष होता है जो सदैव संगठन के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी चुनाव सदैव चुनौती होता है। चाहे वह किसी भी परिस्थिति में लड़ा जाए,विपक्ष अब नैतिक युद्ध नहीं लड़ रहा है ।वह भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से बौखला कर वह जनता में भ्रम फैला कर सत्ता पाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सभी चुनाव मजबूती से लड़ना होगा। क्योंकि विपक्ष के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा इसलिए वह राजनीति में षड्यंत्र रच रहा है। गीता शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लिए नहीं देश के लिए सोचती और सर्व समाज के हित के लिए राजनीति करती है। लोकतंत्र का सही स्वरूप भाजपा में निहित है जहां लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए समान रूप से सबको अधिकार प्राप्त है।इसका संवैधानिक ढांचा मजबूत है।उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम लोग विश्व के सबसे शक्तिशाली और साहसी नेतृत्वकर्ता के नेतृत्व में काम रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है मजबूत संगठन मजबूत सरकार का निर्माण करने में क्षमतावान होता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जिले के सभी 2959 बुथो का चुनाव 16 से 25 नवम्बर तक सम्पन्न हो यह शक्ति केन्द्र पर्व सहयोगियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश राय, मयंक जायसवाल ने जिला चुनाव अधिकारी का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। इससे पहले जिला चुनाव अधिकारी व राज्य सभा सांसद सहित अन्य तमाम समितियों की पदाधिकारी गीता शाक्य का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन द्वारा दिल्ली से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में फूल, माला, पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनन्दन किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पारसनाथ राय, सरिता अग्रवाल, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, राजेश राजभर,वृजनन्दन सिंह, प्रवीण सिंह , अवधेश राजभर ,दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, श्यामराज तिवारी ,अखिलेश सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र,अच्छे लाल गुप्ता, विश्व प्रकाश अकेला, मनोज बिंद, शैलेश राम, रासबिहारी राय, साधना राय, सरोज मिश्रा ,लालसा भारद्वाज सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ