साहित्य चेतना समाज द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन, इस स्कूल के प्रतिभागी रहे अव्वल
साहित्य चेतना समाज द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन, इस स्कूल के प्रतिभागी रहे अव्वल
ग़ाज़ीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता (हिन्दी माध्यम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं गाँधी शती स्मारक पी.जी.काॅलेज गरूआ मकसूदपुर के पूर्व प्राचार्य मनोवैज्ञानिक प्रो.अमरनाथ राय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा और सचिव हीरा राम गुप्त ने किया। चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा चार से बारह तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह) हेतु 'माता-पिता का जीवन में स्थान' विषयक प्रतियोगिता में न्यू होराइजन एकेडमी की कु.मिस्बाह फातिमा ने प्रथम, समता पब्लिक स्कूल कालूपुर के कृष यादव ने द्वितीय एवं एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा की कु.दिव्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ) हेतु 'जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा' विषयक प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल महाराजगंज के प्रखर राय ने प्रथम, लूर्दस कान्वेंट बा.इ.काॅलेज की कु.अनुष्का प्रजापति ने द्वितीय एवं न्यू होराइजन एकेडमी की कु.धैर्या चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा ग्यारह व बारह) हेतु 'वर्तमान समय में भारतीय राजनीति का गिरता स्तर' विषयक प्रतियोगिता में सेन्ट मेरीज कान्वेंट स्कूल की कु.आराध्या तिवारी ने प्रथम, सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.सोनम कुमारी ने द्वितीय एवं समता पब्लिक स्कूल कालूपुर की कु.आंचल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा ग्यारह व बारह) हेतु 'भारतीय बुनियादी ढाँचे पर भ्रष्टाचार का प्रभाव' विषयक प्रतियोगिता में समता पब्लिक स्कूल की कु.अंशी यादव व कु.अंकिता सिंह ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय एवं एवं स्कॉलर्स एकेडमी की कु.समीक्षा राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम की घोषणा संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाॅ.शिवकुमार, राजीव मिश्र, शशिकांत राय, आनन्द प्रकाश अग्रवाल. संजीव गुप्त, सहजानन्द राय, राघवेन्द्र ओझा, किरणबाला राय आदि उपस्थित थे।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ