सर्दी का सितम: शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित
सर्दी का सितम: शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित
गाजीपुर। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। आज सुबह घने कोहरे के कारण आम जनजीवन के साथ ही आवागमन पर काफी असर पड़ा। कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लगातार तापमान में गिरावट के कारण बढ़ रही ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया आगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल रहने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने की संभावना है। बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड से लोग जूझते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते गाजीपुर के तमाम क्षेत्रों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण बढ़ रही कड़ाके की ठंड से आम जन जीवन प्रभावित हैं। लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचाव के प्रयास कर रहे हैं। बेतहाशा ठंड का सबसे अधिक असर गरीब तबके के लोगों और राहगीरों पर देखने को मिल रहा है।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ