कांग्रेस के जिला कमेटी का गठन जल्द, राष्ट्रीय सचिव ने दलित बस्ती में लगाई चौपाल
कांग्रेस के जिला कमेटी का गठन जल्द, राष्ट्रीय सचिव ने दलित बस्ती में लगाई चौपाल
गाजीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी आज गाजीपुर पहुचे और रेलवे स्टेशन के पास फ़ुल्लनपुर दलित बस्ती में दलितों के साथ एक चौपाल लगा कर उनसे बात की। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि भारत के वर्तमान भाजपा सरकार के मंत्री ने सदन में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी का अपमान किया था, उन्हीं बाबा साहेब जी के सम्मान में हम लोगों ने स्थानीय दलित बस्ती में चौपाल के जरिए भाजपा की जन विरोधी नीतियों और दलित विरोधी मानसिकता पर चर्चा की। जिसपर स्थानीय लोग भी सहमत थे। वहीं एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में संगठन के चुनाव भी होने हैं। नई जिला और शहर कार्यकारिणी का गठन होगा। पदाधिकारियों का चुनाव होना है। इसलिए मैं प्रदेश के दौरे पर हूं और लोगों से मिलकर उनकी राय भी जान रहा हूं। इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान उत्तर प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दलित और गरीबों की विरोधी सरकार है। भरे सदन में जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया था, उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब के साथ देश भर के दलितों के सम्मान में अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू एवं सरिता पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी भले ही दलित रहे हों लेकिन उनका सम्मान देश के गौरव से जुड़ा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, आनंद राय, डॉ मार्कंडेय सिंह, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव के हाथों गरीबों में कंबल वितरण का भी कार्य किया गया।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ