जीआरपी के हत्थे चढ़ा बदमाश, देशी तमंचा बरामद
जीआरपी के हत्थे चढ़ा बदमाश, देशी तमंचा बरामद
गाजीपुर। रात्रि चेकिंग के दौरान गाजीपुर जीआरपी ने अवैध तमंचे के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जीआरपी को यह कामयाबी उस वक्त मिली जब वह सिटी रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आसपास चेकिंग कर रही थी। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि जीआरपी टीम महाकुम्भ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी के समस्त प्लेटफार्मो, सर्कुलेटिंग एरिया आदि स्थानो पर रात्रि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर सोनू राम को प्लेटफार्म संख्या 04/05 के फुट ओवरव्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध देशी तमन्चा व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जीआरपी टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ कर एफआईआर दर्ज की गई और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अराजक तत्वों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कामयाबी हासिल हुई।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ