जेल में बंद सपाइयों से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने की मुलाकात
जेल में बंद सपाइयों से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने की मुलाकात
ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री एवं जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कटारिया मामले में गिरफ्तार हुए सत्येंद्र यादव सत्या समेत तमाम सपाइयों से जिला जेल में जाकर मुलाकात किया और उनका दुख दर्द जाना। मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री और जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सपाइयों पर प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा अन्याय किया गया है। मामले में एक तरफ़ा एफआईआर करके चुन चुन कर सपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा पीड़ितों और गिरफ्तार हुए सपाईयों के साथ समाजवादी पार्टी हमेशा खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी और उनकी लड़ाई लड़ी जाएगी, जब तक कि उन्हें न्याय न मिल जाय। उन्होंने कहा कि जेल में मुलाकात के बाद जेल प्रशासन से बात की गई है कि इन सपाईयों के साथ अन्य अपराधियों की तरह व्यवहार ना किया जाय। आगे उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।माताएं-बहने असुरक्षित हैं। पूरा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार की चपेट में है। किसान परेशान है। कहीं भी किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ आपराधिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है लेकिन सरकार द्वारा सभी मामलों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में पीड़ितों को न्याय दिलाने की बजाय उन पर ही मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश बदहाल है। विकास पूरी तरह ठप है। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार में किए गए विकास कार्यों को दिखाकर भाजपा सरकार ढिंढोरा पीट रही है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता हर जुल्म का जवाब देते हुए इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।
Publish Date: 1 month ago
पूर्व सांसद अतुल राय ने मनाई मां की पुण्यतिथि: गाजीपुर के बीरपुर में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- डॉ. संगीता बलवंत
मनमानी विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने धोबिया घाट व खिड़की घाट के पक्कीकरण और सुंदरीकरण हेतु जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
डम्फर ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत
नहर में नहाते समय दो भाइयों की मौत
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी अनुज पाण्डेय का सेना में धर्मगुरू के पद पर हुआ चयन
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,
16 मई को मनाया जायेगा संत शिरोमणि स्वामी पवाहारी बाबा का निर्वाण दिवस
ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मानक विहीन 19 आधार संशोधन केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही
राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन
अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सीज
CBSE 12th: एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का किया गया सम्मान
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ई-रिक्शा से की यात्रा
सांसद-विधायकों की मौजूदगी में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक
CBSE12th: एमजेआरपी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
CBSE12th: शाह फैज स्कूल का दबदबा बरकरार, श्रृष्टि राय ने हासिल किया 97.4 प्रतिशत अंक
CBSE12th: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन