डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
गाज़ीपुर। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने आज मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार–गाजीपुर सिटी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गाजीपुर सिटी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, पूर्वोत्तर रेलवे, गाजीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद किया तथा उनकी सुविधाओं में और अधिक सुधार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आशीष जैन ने महिला प्रशिक्षु कर्मचारियों के लिए नव विकसित मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन फलक का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल डिस्प्ले सूचना बोर्ड, गाड़ी प्रबंधन (गार्ड) के उपकरण कक्ष, स्टेशन मास्टर माडल कक्ष के उपकरण तथा प्रशिक्षुओं के लिए शुद्ध पीने के पानी की सुविधा हेतु आरओ प्लान्ट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने सैयद भीतरी–तराव के मध्य स्थित किमी 163/21-22 समपार फाटक सं-4 सी का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने समपार पर कार्यरत गेटमैन अक्षय कुमार से संरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने तराव स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा उपकरणों एवं परिचालनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को रख-रखाव व् साफ-सफाई हेतु विभिन्न निर्देश दिए । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-द्वितीय विनीत कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पॉल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अभिषेक राय, क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य पवन कुमार मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 hour ago
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा