वायरल वीडियो पर विशाल सिंह का पलटवार, कहा- चाचा पंकज सिंह चंचल की छवि को खराब करने के लिए रची जा रही साजिश
वायरल वीडियो पर विशाल सिंह का पलटवार, कहा- चाचा पंकज सिंह चंचल की छवि को खराब करने के लिए रची जा रही साजिश
ग़ाज़ीपुर। पिछले दिनो जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के पति पंकज सिंह चंचल के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से वायरल हुआ जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा, अब उसपर पलटवार करते हुए पंकज सिंह चंचल के बड़े भाई स्व. अवधेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनांक 25.10.2024 को कुसुमचन्द्रा सिंह व उनके बेटे आयुष सिंह द्वारा वीडियो जारी कर हमारे चाचा (पंकज सिंह ‘चंचल’) प्रतिनिधि जिला पंचायत, अध्यक्ष गाजीपुर के राजनितिक छवि को धूमिल करने के लिए जारी किया गया था, जबकि उपरोक्त घटना के दौरान जिस वीडियो में आरोप लगा रही है, वह मौकेपर मौजूद ही नहीं थी और न ही उनके साथ कोई दुर्व्यवहार हुआ था। असल में हमारे किराये के मकान में बीयर शॉप भाड़े पर दिया गया है और उसके पीछे अध्यक्ष प्रतिनिधि का कार्यालय बना हुआ है। बीयर के दुकान के सेल्समैन द्वारा सूचना प्राप्त हुई की 04-05 अज्ञात लोग कार्यालय में ताला तोड़कर वहाँ हंगामा कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही मैंने अध्यक्ष प्रतिनिधि को जानकारी दी और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों व थानाध्यक्ष को दी और मौके पर पहुँचकर कार्यवाही करने की बात करते हुए मुझे तत्काल मौके पर पहुँचने को कहा, वह अपने भी 10 मिनट बाद खुद पहुँचें और पहुँचते ही थाना प्रभारी को भी मौके पर बुलाया। मैं और पंकज सिंह ने थाना प्रभारी को एक तहरीर दिया, जिसमें उपद्रवीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की माँग की। करीब 11:30 बजे घर पहुँचने के बाद मेरे कुछ जानने वाले व्यक्त्तियों ने बताया कि एक वीडियो आप लोगों के खिलाफ कुसुमचन्द्रा सिंह थाने पर से दी है। क्योंकि काफी रात हो गयी थी. इसलिए हम लोगों को उस वीडियो पर कुछ कहना उचित नहीं समझा और बाद में पता चला कि उपद्रवी कुसुचन्द्रा सिंह व आयुष के जानने वालो में से थें। जिसको यानी उन उपद्रवीयों को बचाने के लिए ये खेल खेला गया। जबकि मौके पर कुसुमचन्द्रा सिंह की उपस्थित थी ही नहीं और वह हम लोगों पर झूठा आरोप लगा कर बदनाम करने की साजीश रच रही है।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा