गाजीपुर में देर रात एसपी ने जारी किया फरमान, कई थानाध्यक्षो का स्थानांतरण
गाजीपुर में देर रात एसपी ने जारी किया फरमान, कई थानाध्यक्षो का स्थानांतरण
गाजीपुर। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने बीती रात जनपद के कई थानाध्यक्षों को स्थानांतरित कर दिया है। बड़ी संख्या में थानेदारों की तैनाती में फेरबदल से महकमें में हड़कम्प की स्थिति देखने को मिल रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार थानाध्यक्ष बिरनो संजय कुमार मिश्रा को गैर जनपद स्थानांतरण हेतु पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि थानाध्यक्ष करंडा बिंद कुमार अब थानाध्यक्ष बिरनो होंगे। इसके अलावा दिनेश चंद्र पटेल को मीडिया सेल से थानाध्यक्ष करंडा जबकि थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट राजू को रामपुर माझा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दीपक कुमार को थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट, थानाध्यक्ष रामपुर माझा कृष्ण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, थानाध्यक्ष सुहवल राजेश कुमार त्रिपाठी को यूपी 112 प्रभारी जबकि यूपी112 प्रभारी वीरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष सुहवल बनाया गया है। इसके साथ ही महिला थानाध्यक्ष शशि सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी, जबकि महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी नीतू मिश्रा को महिला थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंप गई है।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा