भाजपा माले कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भाजपा माले कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ग़ाज़ीपुर। औड़िहार रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर स्थित गैबीपुर रेलवे अंडरपास में बीते कई महीनों से भरे पानी की समस्या को लेकर, बुधवार को ग्रामीण और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को संबोधित ज्ञापन औड़िहार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मनीष कुमार को सौंपा। चेतावनी दिया कि अगर जल्द समस्या का हल नहीं निकला, तो और बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बता दे की लगभग 2 वर्ष पूर्व औड़िहार रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर, रेलवे ने अंडरपास का निर्माण कराया है। जिसमें बनने के बाद से ही लगभग 2 फीट तक पानी भरा हुआ है। जिसके कारण उस मार्ग से सैदपुर तहसील आने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीण और विद्यार्थियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास से आने-जाने के लिए पैदल चालकों को अपने जूते मोजे निकालकर, उसे हाथों में लेकर पैंट को ऊपर मोड़ कर आना-जाना पड़ रहा है। कई बार लोग पानी में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इससे बचने के लिए लोग अब अंडरपास के बजाय, उसके ऊपर से रेलवे ट्रैक पार कर आ जा रहे हैं। जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को लेकर बुधवार को भाकपा माले, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ता तथा स्थानीय ग्रामीणों ने औड़िहार रेलवे जंक्शन पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए। जिसके माध्यम से धरनारत लोगों ने अंडरपास से जल भराव की समस्या को दूर करने तथा इसका निर्माण कार्य कराने वाली संस्था और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। जिसमें सरोज यादव, कन्हैया बींद, जोखू प्रसाद, गैबीपुर गांव के प्रधान किसन मौर्य, माले की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरीय प्रसाद मौर्य, शशिकांत, अभाखेमस के जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर बिंद, शिवकुमार आदि शामिल रहे। संचालन आजाद यादव ने किया।
Publish Date: 1 year ago
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज