प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस तथा थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराकर पास कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से फर्जीवाड़े से जुड़े तमाम उपकरण और कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बीते दिनों आजमगढ़ में एनटीए एग्जाम के दौरान कुछ लोग पकड़े गए थे। जिनमें से कुछ वांछितों की तलाश की जा रही थी। गाजीपुर पुलिस भी ऐसे वांछितों की तलाश में जुटी हुई थी। टीम द्वारा भर्ती परीक्षाओ में नकल कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को राय कालोनी में किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बताया गया कि हम लोग सार्वजनिक परीक्षाओ में परीक्षार्थियो को फर्जी तरीके से पास कराने में इलेक्ट्रानिक उपकरण , डिवाइश का प्रयोग करते है परीक्षार्थियो को पास कराने की अवधि में मूल अंकपत्र , ब्लैंक चेक, ब्लैक स्टाम्प पेपर, आधार कार्ड ले लेते है फोटो व नाम परीवर्तित कर हम लोग फर्जी आधार कार्ड व किसी भी स्कूल का प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से कूटरचित मुहर के माध्यम से तैयार / प्रमाणित कर लेते है। परीक्षार्थियो के पास करने के उपरान्त उनके प्रमाण पत्रो को पूर्व निर्धारित मोटी रकम कम से कम दस लाख रुपये लेने के बाद वापस दिया जाता है। परीक्षार्थी से मिले रुपयो को हम लोग आपस में बांटकर उपयोग कर लेते है। गाज़ीपुर पुलिस ने गिरफ्तार सर्वजीत सिंह, श्रवण यादव, पंकज कुमार राय और श्रवण कुमार के पास से बड़ी संख्या में फर्जीवाड़े से जुड़े उपकरण और कागजात बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि इन लोगों से कई वॉकीटाकी और मेटल डिटेक्टर भी बरामद किए गए हैं। वॉकी-टॉकी के जरिए यह लोग परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे लोगों के संपर्क में रहते थे। साथ ही मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद ही अपने लोगों को परीक्षा केंद्र में भेजते थे।
Publish Date: 1 year ago
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ