एसडीओ ने अवैध कनेक्शन जोड़ते दो लाइनमैनों को पकड़ा, होगी बर्खास्तगी
एसडीओ ने अवैध कनेक्शन जोड़ते दो लाइनमैनों को पकड़ा, होगी बर्खास्तगी
गाजीपुर। विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल वसूली एवं एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक बकायेदारों के पंजीकरण कराए जाने हेतु जहां एक तरफ विभाग अभियान चला रहा है वहीं कुछ बिजली कर्मियों एवं बाहरी व्यक्तियों द्वारा शाम होते ही काटे गए कनेक्शन को जोड़ने का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में विद्युत विच्छेदन एवं बिजली चोरी में एफ आई आर दर्ज कराने के बावजूद भी अपेक्षित परिणाम न मिलने पर अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने गोपनीय ढंग से उपखण्ड अधिकारी शहर को बाइक के माध्यम से शहर में भ्रमण कर काटे गए कनेक्शनों की जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम मे उपखण्ड अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा लाइनमैन एवं सहायक लाइनमैन को बिना किसी के निर्देश पर अवैध रूप से सीवर निर्माण कार्य हेतु ठेकेदारों से मिलीभगत करके मीटर बायपास करके लाइन जोड़ते पकड़ा गया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों लाइनमैन द्वारा पूर्व में बकाया धनराशि वाले संयोजनों को जोड़ने हेतु दोषी पाया गया था जिसमें उनको कठोर चेतावनी जारी की गई थी परन्तु उनकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ एवं बिजली विभाग के राजस्व वसूली में पलीता लगाते हुए पकड़े गए। अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि दोनों लाइनमैन के विरुद्ध जांच कराने पर दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किए जाने हेतु अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है। जल्द ही अनुमोदन के बाद इन लाइनमैन को बर्खास्त किया जाएगा एवं एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा