सहयोगी युवती के साथ कोचिंग संचालक गिरफ्तार
सहयोगी युवती के साथ कोचिंग संचालक गिरफ्तार
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में बकसू बाबा कोचिंग अकादमी के संचालक विनोद गुप्ता और उसकी सहयोगी कृष्णा उपाध्याय को तिलवां मोड़ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। विनोद गुप्ता पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था। उस पर नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के 8 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुल 13 आरोपी हैं, जिनमें से 11 अभी भी फरार हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब नगदीलपुर गाँव के विदेशी चौधरी ने पिछले साल अक्टूबर में पहला मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि कोचिंग संचालक ने बिहार सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये वसूले। बकसू बाबा कोचिंग अकादमी में गाजीपुर के अलावा बिहार, बंगाल और झारखंड के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। कोचिंग संचालक ने इसी का फायदा उठाकर युवाओं को नौकरी का झांसा दिया। जब पीड़ितों को पता चला कि सारा मामला फर्जी है, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी है।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा