एलजी मनोज सिन्हा ने किया शिलान्यास
एलजी मनोज सिन्हा ने किया शिलान्यास
गाजीपुर। दुनिया के विकसित देशों की आबादी बुढ़ी होने लगी है। भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है।आज भारत में वह सामर्थ्य है जो हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।यह बात आज मंगलवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहनपुरा मे ओएनजीसी की सामाजिक दायित्व निधि के 14करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले एनबीसीसी द्वारा श्री नृसिंह इंटर कालेज के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन निर्माण के शिलान्यास अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि अगर आदमी तय कर ले तो कुछ भी असम्भव नहीं होता। निर्माण कार्य करा रही संस्था एनबीसीसी के निदेशक सुमन कुमार ने कहा कि 14करोड़ से होने वाले निर्माण के प्रथम चरण का 7करोड़ रूपया आवंटित हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि अत्याधुनिक विद्यालय का निर्माण कार्य 12 महिने में पूर्ण कर लिया जाएगा। मनोज सिन्हा ने स्वयं के हाथों से नींव की ईंट रखते हुए विद्वान ब्राह्मण के मंत्र उच्चारण व विधि विधान से पूजा ,अर्चना,आरती के आलोक में शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद आभार विद्यालय प्रबंधक अभिनव सिन्हा ने व्यक्त किया। तथा अध्यक्षीय उद्बोधन पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह ने करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक रामनरायन सिंह के विगत दिनों निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह व संचालन नवीन पांडेय ने किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, इफको के निदेशक विजय शंकर राय, पारसनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, वीरेंद्र राय, जितेन्द्र पांडेय,सानन्द सिंह,शशिकांत शर्मा, अखिलेश सिंह, शोभनाथ यादव, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, अरविन्द राय, पियूष राय, श्यामराज तिवारी,चुन्ना राय, अवधेश राय, राकेश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा