400 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में रवि यादव प्रथम
400 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में रवि यादव प्रथम
ग़ाज़ीपुर। नेहरू युवा केंद्र, माय भारत ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मनिहारी विकासखंड के मुखराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है ।कहा जाता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है ।खेल से समाज व राष्ट्र को आगे ले जाया जा सकता है ।युवा जब स्वयं संयमित और अनुशासित रहेंगे तभी प्रेरणा स्रोत बनेंगे। खेल भविष्य में कई प्रकार के रोजगार के अवसर भी सीजन करता है।उन्होंने युवाओं से खेल में अधिक से अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील किया। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी का स्वागत किया तथा जनपद तथा राज्य स्तर के आयोजनों के बारे में खिलाड़ियों को अवगत कराया। 400 मी बालक वर्ग के दौड़ में रवि यादव प्रथम, कन्हैया बिंद द्वितीय तथा विशाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धीमी गति साइकिल दौड़ में निशा बिंद प्रथम ,खुशी यादव द्वितीय एवं साधना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में रानी चौहान प्रथम तथा खुशबू चौहान द्वितीय स्थान प्राप्त की । कबड्डी बालिका वर्ग में जलालपुर विजेता तथा हरिहरपुर उप विजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जलालपुर विजेता एवं नारायणपुर उपविजेता रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, ट्राफी एवं मैडल से सम्मानित किया गयाl समापन समारोह की अध्यक्षता कुंती यादव ग्राम प्रधान ने किया ।प्रधानाचार्य राजेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन रामाधार यादव खेल प्रशिक्षक ने किया। इस अवसर पर राम कृष्णयादव ,अध्यापक राजेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर घनश्याम पासवान , राम अवध यादव प्रिंस वर्मा कुलदीप मंजेश आदि उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा