कर्ज से परेशान युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर मचा हडकम्प
कर्ज से परेशान युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर मचा हडकम्प
गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी अंतर्गत हमीद सेतु से आज बुधवार को एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना पर हडकंम्प मच गया। सूचना पर सेतु पर लोगों की भारी भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। इसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को सेतु पर एक लावारिस बाइक मिली। जिसे कब्जे में ले लिया, और युवक के नदी में कूदने की आशंका के बीच स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो नावों के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दिया। इस दौरान जाल डालकर तलाश किया गया, किंतु कुछ पता नहीं चल सका। करीब दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसका कुछ पता नहीं चलने पर थकहारकर वापस चली आई। पुलिस ने बताया कि जगीपुर थाना के शास्त्री नगर मुहल्ला के वार्ड नंम्बर दस के आशीष के व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि मैं गंगा नदी स्थित हमीद सेतु पर बाइक खडी कर दिया हूं आकर घर लेते जाओं। उसके बाद वह लापता हो गया। इधर राहगीरों ने किसी के कूदने की सूचना रजागंज चौकी पुलिस को दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर इस घटना की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि उसके उपर कर्ज था, जिसे लेकर वह आए दिन परेशान रहता था। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि युवक के नदी में कूदने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। बाइक और एक लेटर भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने बताया है कि उसके ऊपर कर्ज था। फिलहाल हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा