शम्मी सिंह की मध्यस्थता से बनी बात, कांशीराम कालोनी में शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
शम्मी सिंह की मध्यस्थता से बनी बात, कांशीराम कालोनी में शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
गाजीपुर। बड़ीबाग एवं आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कालोनी में बिजली बिल बकाया वसूली के लिए लगातार दूसरे दिन एक मुश्त समाधान योजना के तहत कैम्प का आयोजन किया गया। मालूम हो कि दोनों आवास कॉलोनियो में तीन करोड रुपए बिजली बिल बकाया है और 10 सालों में बिजली बिल जमा नहीं किया गया है। मंगलवार को कैम्प के पहले दिन एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। दूसरे दिन बुधवार को अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता आशीष कुमार, एसडीओ सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी कैंप में पहुंचे और स्थानीय लोगों को योजना का लाभ लेने की अपील किया। मौके पर मौजूद समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने मध्यस्थता करते हुए लोगों को योजना का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि विभाग द्वारा 8000 रुपये जमा कराकर मीटर लगाने की बात कही गई थी, लेकिन लोग सक्षम नहीं थे। ऐसे में उच्चाधिकारियों से वार्ता करके अब 5000 रुपये जमा करने पर विद्युत कनेक्शन चालू करने और मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोपहर तक करीब 10 लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि 27 जनवरी तक लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां पर कैंप में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराए जाने पर उपभोक्ताओं को बिजली मीटर लगाकर चालू कर दिया जाएगा एवं बकाए बिल को किस्तों में भी जमा कराए जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। अधिकतर लोगों द्वारा लगभग 10 सालों से बिजली बिल के मद में कोई भी धनराशि जमा नहीं कराई गई है। जिससे बिजली विभाग को प्रतिमाह लगभग 10 से 15 लाख की राजस्व हानि हो रही है। उन्होंने समस्त कालोनी वासियों से अपील की है कि समस्त कालोनीवासी अपने संयोजन से संबंधित प्रपत्र, ID कार्ड, कॉलोनी एलॉटमेंट पत्र सहित उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाए।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा