ट्रामा सेंटर चालू करने की उठाई मांग, छात्र नेताओं ने सौंपा पत्रक
ट्रामा सेंटर चालू करने की उठाई मांग, छात्र नेताओं ने सौंपा पत्रक
गाजीपुर। गोराबाजार में स्थित औषधि भंडार केन्द्र बनें नवनिर्मित ट्रामा सेंटर को चालू करायें जाने के सम्बन्ध में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को सौंपा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर के गोराबाजार में ट्रामा सेंटर कि स्थापना कि गई, जो वर्ष 2021 में बनकर तैयार हो गया और कार्यदायी संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द कर दिया गया,परन्तु सीएमओ के लापरवाही से यह ट्रामा सेंटर विगत् 4 वर्षों से औषधि भंडार केन्द्र बना हुआ है,जिससे ट्रामा सेंटर का लाभ नहीं मिल पाने के कारण जनपद में कोई दुर्घटना घटने पर दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को तत्काल बेहतर इलाज नहीं मिलने से या तो मौत हो जा रही या सीधे तौर पर उन्हें बीएचयू रेफर व प्राइवेट में महंगे इलाज कराने को विवश होना पड़ता है जो सरकार के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था कि पोल खोल रहा है। पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक ट्रामा सेंटर के अभाव में हजारों मौत हो चुकी है। छात्र नेता आकाश चौधरी ने बताया कि कागजों पर ट्रामा सेंटर में डाक्टर से लगायें कर्मचारियों कि तैनाती भी कर दी गई है लेकिन ट्रामा सेंटर के चालू न होने से सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है । छात्र नेता विकास यादव ने बताया कि सरकार कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मंशा पर अधिकारी पानी फेर रहे हैं जिससे आमजन में रोष व्याप्त है। छात्र नेत्री प्रगति दूबे व आरती बिन्द ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि इस पत्र पर उचित कार्रवाई के साथ ही इस पत्र को उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाये जिससे ट्रामा सेंटर चालू हो सके। छात्र नेता प्रकाश राय व अश्विनी राय ने कहा कि यदि एक माह के अन्दर इस पत्र पर कारवाई करते हुए ट्रामा सेंटर चालू नहीं किया गया तो हम सभी छात्र नेता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन कि होगी सभी छात्र नेताओं ने पत्र में एक स्वर में उपमुख्यमंत्री से गंभीरता से विचार करते हुए यथाशीघ्र ट्रामा सेंटर चालू करायें जाने का निर्देश अधिकारियों को देने कि मांग कि। पत्रक सौंपने वालों में पूर्व पुस्तकालय मंत्री शिवम उपाध्याय, विकास तिवारी,निलेश बिन्द,प्रगति दूबे ,आरती बिन्द संतोष कुमार, अंकित भारद्वाज, शिवप्रकाश पाण्डेय, राहुल यादव,आकाश चौधरी,अनुज यादव, सत्येन्द्र यादव, प्रकाश राय,गौरव राय,बिद्याशु राय,आकाश गुप्ता,अभिनव कुमार, अश्वनी राय,आकाश चौधरी,आदित्य कुमार बिन्द, विकास सिंह यादव,सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।
Publish Date: 1 year ago
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज