गोपीनाथ पीजी कॉलेज में धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस
गोपीनाथ पीजी कॉलेज में धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस
बहादुरगंज/गाज़ीपुर। आज गोपीनाथ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रामकुमार यादव अपर चिकित्साधिकारी गाज़ीपुर ने कहा कि हर साल 24 जनवरी के दिन भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके समाज में उन्हें विकास के लिए समान अवसर के साथ सम्मान दिलाने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। भारत में जैंडर को लेकर भेदभाव नई बात नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही है । 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी। क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था कि एक महिला देश की प्रधानमंत्री बन गई थी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था। तत्पश्चात प्राचार्या डा. सुधा त्रिपाठी ने छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि मुझे गर्व है अपने महाविद्यालय की छात्राओं पर जो हमेशा हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। चाहे वो सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, खेल का क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र। मैं छात्राओं को बधाई देती हूं राष्ट्रीय बालिका दिवस की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। कार्यक्रम का संचालन कालेज प्रवक्ता डॉ चन्द्रमणि पांडेय ने किया। इस अवसर पर कालेज संरक्षक राकेश तिवारी, अनिल कुमार, अरूण कुमार व समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 year ago
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज