माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
ग़ाज़ीपुर। ब्रिटिश जंजीरों की जकड़ से भारत को मुक्त कराने में स्वयं को न्यौछावर करने वाले वीरों की याद दिलाता हुआ यह पर्व गणतंत्र दिवस हमें आज भी उमंग जोश एवं एकता की भावना से भर देता है। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गणतंत्र भारत की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई ।कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडारोहण करके किया। तत् पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में विद्यालय के कक्षा तीसरी की छात्रा आश्वी श्रीवास्तव, ग्यारहवीं की छात्रा दिव्यांका एवं शिक्षिका आय़ुषी गुप्ता व अंजली सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से शहीदों के चन्द कथनों, स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके प्रयासो एवं गणतंत्र दिवस से जुडे. मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्यों एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के प्रति अपने सुविचार उपस्थित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की। तत्-पश्चात छात्रों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा नौवीं की छात्रा कौशिकी के द्वारा किया गया।
Publish Date: 1 year ago
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज