गाज़ीपुर पुलिस ने जब्त किए गए 22 करोड़ के ड्रग्स किए नष्ट
गाज़ीपुर पुलिस ने जब्त किए गए 22 करोड़ के ड्रग्स किए नष्ट
गाजीपुर। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में करोड़ों रुपये की मादक पदार्थों को नष्ट किया है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने 30 जनवरी 2025 को यह कार्रवाई की। इस दौरान जिले के 17 थानों में दर्ज 155 मामलों से जब्त कुल 871.152 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, चरस और नशीला पाउडर/स्मैक शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 22 करोड़ 14 लाख 17 हजार 500 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई। विनष्टीकरण की प्रक्रिया कासिमाबाद थाना क्षेत्र में स्थित सिलिकॉन वेलफेयर सोसाइटी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के इंसिनेरेटर के माध्यम से की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों का विधिवत निस्तारण किया गया।
Publish Date: 1 year ago
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज