संगीत समारोह का आयोजन, वार्षिकांक का विमोचन
संगीत समारोह का आयोजन, वार्षिकांक का विमोचन
ग़ाज़ीपुर। दिलदारनगर में डॉ. श्यामा दत्त पांडेय जन्मशती व संगीत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दो सत्रों में हुए समारोह के प्रथम सत्र मे चिकित्सक और जीवन भर संगीत, साहित्य, संस्कृति और समाज के लिए समर्पित रहे डॉ.श्यामा दत्त पांडेय को याद किया गया। इसके बाद समारोह में वार्षिक पत्रिका 'श्वेता' के वार्षिकांक का विमोचन सम्पन्न हुआ। दूसरे सत्र में विभिन्न गायकों ने अपने गीतों और ग़ज़लों की प्रभावपूर्ण प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। जन्मशती सह संगीत समारोह का आरम्भ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार पांडेय, मोहम्मद ऐनुद्दीन और सभासद शहरयार अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। डॉ. श्यामा दत्त पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद साहित्य, कला, संगीत, संस्कृति और आज समाज को समर्पित वार्षिक पत्रिका 'श्वेता' के वार्षिकांक का विमोचन डॉ. श्यामा दत्त पांडेय के पुत्र और प्रख्यात जन चिकित्सक रहे डॉ. सुधाकर पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती शोभा पांडेय के हाथों सम्पन्न हुआ. विमोचन को सुपरिचित सम्पादक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और शोधार्थी इम्तियाज अहमद ग़ाज़ी, डॉ. श्रवण पांडेय, इंजीनियर शशांक पांडेय, कबीर अहमद ख़ान, सिद्धार्थ पांडेय आदि ने गरिमा प्रदान की. तत्पश्चात बतौर मुख्य वक्ता बीज वक्तव्य देते हुए लेखक तौसीफ़ गोया ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में कहा कि डॉ. श्यामा दत्त पांडेय साहित्य, संगीत, संस्कृति और समाज के अंशुमाली थे. जैसे श्यामा की उपस्थिति प्रतीक चिन्हों में, खोज में, संसाधन में, परिभाषाओं में, शब्दकोष में, संस्कृत में, अवधारणाओं में, परिचय में, छवि में, धर्म में, शैव में, आयुर्वेद में, पुराण में और शिल्पशास्त्र आदि में है, उसी श्यामा दत्त पांडेय के अवदान की आभा में दिलदार नगर का क्षेत्र का जन समाज अपने श्रम के संगीत से अपनी संस्कृति को जनपक्षधर विस्तार दे रहा है. डॉ. श्यामा दत्त पांडेय का जीवन, दृष्टि, सोच, शिल्प, शैली और अवदान ने तब के समाज को समादृत संरक्षक के रूप में एक अद्भुत अभिकरण दिया था. तत्पश्चात समारोह को डॉ. राजेश कुमार पांडेय, कबीर अहमद ख़ान, डॉ. श्रवण पांडेय और इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने उद्बोधित किया. समारोह के दूसरे सत्र में सर्वप्रथम मशहूर गायिका सपना कश्यप ने देवी वंदना के साथ गीतों की रचनात्मक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को रागमुग्ध किया. नयी दिल्ली से पधारे और विदेशों में प्रस्तुति दे चुके जाने-माने गायक सूरज दिवाकर ने भक्ति गीत, पारिवारिक फ़िल्मों के गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी और उपस्थित जनसमुदाय की वाहवाही लूटी. अंत में चर्चित और सम्मानित ग़ज़ल गायक त्रयम्बकेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने चंदन दास, ग़ुलाम अली ख़ान, जगजीत सिंह आदि की ग़ज़लों का रागसम्मत गायन कर समारोह में शमां बांधा. तत्पश्चात श्वेता पत्रिका के सम्पादक सिद्धार्थ पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए देर रात तक चले इस समारोह के समापन की घोषणा की. जन्मशती सह संगीत समारोह में नगर पंचायत दिलदार नगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल, मनोज वर्मा, सुदर्शन यादव, अनुग्रह जायसवाल, अलीशेर राईनी, डॉ. रमेश चंद्र मिश्रा, रमीज़ रज़ा, फ़ीरोज़ अहमद, विनोद कुमार, श्रवण पांडेय, योगेश त्रिपाठी, रमेश सिंह, विकास कुमार, शशि बिन्दु कुमार आदि उपस्थित रहे।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा