हम जिए मरेंगे साथ कि दुनिया याद करे..
हम जिए मरेंगे साथ कि दुनिया याद करे..
ग़ाज़ीपुर। हम ऐसे करेगें प्यार कि दुनिया याद करें... हम जिए मरेंगे साथ कि दुनिया याद करे.. यह हिंदी फिल्म का गाना गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गाँव में एक घटना पर सच साबित हुई। जहाँ पत्नी की मृत्यु के बाद पति ने भी कुछ घंटे बाद दम तोड दिया। इसके बाद दोनों की अर्थी एक साथ घर से निकली तो सभी गाँव परिवार के लोग गमगीन हो उठे। इसके बाद गाँव के सामने गंगा तट किनारे सजी एक ही अर्थी पर दोनों पति-पत्नी का दाह संस्कार भी हुआ। सबसे छोटे सीआरपीएफ जवान पुत्र ने मुखाग्नि दी। इलाके के रामपुर उर्फ साधोपुर निवासी राजस्व विभाग में लेखपाल के पद से रिटायर्ड कामेश्वर उपाध्याय (87) और उनकी पत्नी चंम्पा उपाध्याय (85) पिछले कई दिनों से बिमार चल रहे थे, दोनों का इलाज वाराणसी चल रहा था। कुछ आराम होने पर परिजन कामेश्वर उपाध्याय को घर लेते आए। जबकि उनकी पत्नी चंम्पा उपाध्याय का इलाज वाराणसी में जारी था। इसी दौरान का निधन हो गया। जब पति को पत्नी के मौत की सूचना मिली तो वह इस सदमे को सह नहीं पाए और कुछ घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड दिया। पति-पत्नी की एक साथ घर से अर्थी निकली। घटना की खबर सुनकर सब हैरान रह गये। वहीं इसके चलते पूरा परिवार गमगीन हो उठा। परिजनों के मुताबिक मृतक कामेश्वर उपाध्याय अपने चार भाईयों में सबसे छोटे थे। उनके तीन पुत्र है जिनमें दयानंद यूपी पुलिस में जो सबसे बडे, जबकि शिवजी उपाध्याय जो परमाणु उर्जा विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक है, वहीं सबसे छोटे मृतुन्जय उपाध्याय सीआरपीएफ में है। सीआरपीएफ जवान और सबसे छोटे पुत्र मृतुन्जय ने बताया कि उनके वयोवृद्ध माता पिता दोनों की तबियत खराब थी। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा था। कुछ दिन पहले पिता को घर लाया गया,जबकि मां वहीं अस्पताल में थी। बताया कि इसी दौरान मां का निधन हो गया, जबकि पिता भी कुछ घंटे बाद दम तोड दिए।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा