डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे

अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी

अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश

मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता

परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई

गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस

बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज

टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना

एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण

खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग

गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

धान क्रय केन्द्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

img

Posted by Admin about 1 year ago

धान क्रय केन्द्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद के कृषि उत्पादन मण्डी समिति जंगीपुर स्थित खाद्य विभाग एवं मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर कृषक रामअवतार कुशवाहा निवासी ग्राम हसनापुर का धान क्रय कराते हुए सम्मानित किया । कृषक का कुल 20.80 कु0 धान क्रय किया गया है। जिलाधिकारी ने  समस्त क्रय एजेन्सियों व समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को धान क्रय के सम्बन्ध में आवश्यक  निर्देश देते हुए कहा कि समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी अपने केन्द्र पर निर्धारित अवधि (पूर्वान्ह 09 बजे से सायं 05 बजे तक) में उपस्थित रहेगे तथा केन्द्र पर खरीद से सम्बन्धित समस्त आवश्यक उपकरण यथा-इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन, छनना, डनेज सामग्री आदि उपलब्ध हो, प्रत्येक केन्द्र पर धान खरीद हेतु बोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहें। उन्होने निर्देश दिया कि समस्त क्रय केन्द्रो पर बैनर प्रदर्शित करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम0एस0पी0) योजना तथा प्रति हेक्टेयर   62.80 कु0 धान की उत्पादकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। निर्देश दिया कि प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय/टेन्ट की सुविधा, गुड़, पेय-जल, वाहन पार्किंग, प्रशाधन/शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। समस्त केन्द्र प्रभारी गतवर्ष केन्द्र पर धान/गेंहूॅ विक्रय करने वाले     कृषकों से सम्पर्क कर, अधिकाधिक कृषकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया कि  कृषकों द्वारा विक्रय हेतु लाये गये धान की तौल उसी दिन कराते हुए 48 घण्टे के अन्दर भुगतान कराया जाये तथा धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा। केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जाये। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जाये अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जायेगा। यदि मो0नम्बर बन्द पाया गया, तो सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 का स्थलीय निरीक्षण कर डी ए पी और एन पी के की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति, जंगीपुर राजेश यादव,  क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जंगीपुर, हेमन्त सिंह, मण्डी निरीक्षक, जंगीपुर श्रीमती ऋषि सिंह, उपस्थित रहे। ..............................

Publish Date: 1 year ago

img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img
एटीएस के निरीक्षक संतोष तिवारी की पुस्तक ‘ये जरुरी तो नहीं’ का हुआ लोकार्पण

संबंधित ख़बरें

img डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
img जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
img अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
img लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
img गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
img अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
img मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
img परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
img गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
img साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
img बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
img टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
img एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
img खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
img सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
img सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
img गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
img गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
img बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
img एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
Load More
Back to top

Share Page

Facebook Twitter Google Pinterest Text Email