एटीएस के निरीक्षक संतोष तिवारी की पुस्तक ‘ये जरुरी तो नहीं’ का हुआ लोकार्पण
एटीएस के निरीक्षक संतोष तिवारी की पुस्तक ‘ये जरुरी तो नहीं’ का हुआ लोकार्पण
गाजीपुर। जिले के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरियां गांव निवासी एटीएस में नियुक्त निरीक्षक संतोष तिवारी की पुस्तक ‘ये जरूरी तो नहीं’ का लोकार्पण सोमवार को डीजीपी ने सिग्नेचर बिल्डिंग पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश असीम अरुण ने संतोष तिवारी को बधाई दी। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि सामान्य धारणा है कि पुलिस के लोग संवेदनशील नहीं होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है पुलिस के लोग संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं। पुलिस विभाग में रहकर साहित्य की सृजन सामान्य नहीं है। मैं संतोष तिवारी को पुस्तक लिखने के लिए हृदय से बधाई देता हूं। बताते चले कि एटीएस में नियुक्त निरीक्षक संतोष तिवारी तिवारी मूल रूप से ग्राम सोनहरिया थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। इसके पूर्व भी उनकी पुस्तक ‘मेम साहब’ को राज्य सरकार द्वारा 2016 में ‘अमृतलाल नगर’ पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है। संतोष तिवारी पढ़ाई के दौरान ही साहित्य में विशेष रुचि रखते थे। पुलिस की नौकरी में आने के बाद भी उनका प्रेम साहित्य से कम नहीं हुआ और वह निरंतर कुछ न कुछ नया प्रगसंग लिखने का काम करते रहे। अपने अति व्यस्त समय से कुछ पल निकालकर वह किताबें लिखना शुरु किये। उनकी ‘मेम साहब’ नामक पुस्तक ने काफी लोकप्रियता हासिल की। ‘ये जरुरी तो नहीं ’ पुस्तक उनकी तीसरी कृति है। संतोष तिवारी की पुस्तक के लोकार्पण की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव के लोग भी काफी खुश है। गांव के लोगों ने उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर एडीजी रेलवे प्रकाश डी, डा. एन रविन्द्र डीएसओ, एडीजी फॉरंेसिक डा. जीके गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Publish Date: 1 year ago
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा