सायर में आयोजित हुई ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
सायर में आयोजित हुई ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, गाजीपुर द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकास खण्ड-भदौरा का आयोजन दिनांक 12 एवं 13 नवम्बर को ग्राम सभा- सायर के बलुआ मैदान में सम्पन्न हुआ। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान पिता श्याम नारायण सिंह यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। खेल का संचालन किशन चंद, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, भदौरा द्वारा किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल एवं कबड्डी इत्यादि खेल के विजयी खिलाडियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। प्रतियोगित तीन वर्गाे में आयोजित हुई - सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग। बालक सबजूनियर वर्ग में 100 मी. दौड़ में जुगनू सिंह यादव,एवं 800 मीटर मे कृष्णा चौधरी प्रथम रहे। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ मे विजय यादव एवं बालिका वर्ग मे आराधना प्रथम रही। बालक वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में करहिया की टीम प्रथम एवम देवल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक कबड्डी सीनियर वर्ग में ग्रामसभा-रायेसेनपुर की टीम प्रथम एवं ग्राम- सायर की टीम द्वितीय स्थान पर रही,एवं सब जूनियर बर्ग में ग्राम सभा सेवराई प्रथम एवं गहमर द्वितीय रही। लंबी कूद सबजूनियर वर्ग में प्रिंस यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चो को प्रथम, द्वितीय के तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में गंगा प्रसाद, मनोज कुमार भारती, रामअवध यादव, संतोष कुमार गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा। खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे कार्यक्रम का समापन मुन्ना द्वारा किया गया। किशन चंद क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Publish Date: 1 year ago
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज