किसानों के लिए जरूरी खबर, पंजीकरण प्रारंभ
किसानों के लिए जरूरी खबर, पंजीकरण प्रारंभ
गाजीपुर। किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान क्रय केन्द्रों पर धान की विक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टलwww.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण प्रारम्भ है। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा। कृषकों का पंजीकरण, उनके आधार संख्या एवं पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर प्रेषित ओ0टी0पी0 के आधार पर किया जायेगा। धान विक्री के समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान द्वारा पंजीकरण के समय अपने पंजीरकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य (माता/पिता, पति/पत्नी, पुत्र/पुत्री, दामाद/पुत्रबधु, सगा भाई/सगी बहन) का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य होगा। कृषक पंजीकरण में अंकित आधार नम्बर में अंकित मोबाइल नम्बर एवं बैंक खाते में अंकित मोबाइल नम्बर एक होना चाहिए। चॅूंकि भुगतान शतप्रतिशत आधार बेस्ड व आधार लिंक बैंक खाते में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जाना है। अतः आधार व बैंक खाता व मोबाइल नम्बर तथा कृषक के नाम, उपनाम दोनों की स्पेलिंग व मात्राओं में काई भिन्नता न हो। इस वर्ष कृषक पंजीयन में यह व्यवस्था दी गयी है, कि यदि कोई किसान अपने भूमि के अंश निर्धारण/रियल टाईम खतौनी से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपने पंजीयन के कॉलम संख्या-11 व 12 में अपनी असहमति व्यक्त करते हुए पंजीयन लॉक कर सकते हैं। असहमति की दशा मंे कृषक पंजीयन में रकबे/मात्रा का निर्धारण उपजिलाधिकारी के स्तर से किया जायेगा। लॉगिन से हो जायेगा। जनपद में धान खरीद गतिमान है। उन्होने किसान भाईयों से अनुरोध है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत अपने उपज की विक्री हेतु उपरोक्तानुसार अपना पंजीकरण यथाशीघ्र कराने का कष्ट करें, जिससे उनके पंजीयन का सत्यापन यथाशीघ्र कराया जा सके।
Publish Date: 1 year ago
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
एक पेड़ मां के नाम: सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में हुआ पौधरोपण
खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
गाजीपुर के 15 आरक्षी उप-निरीक्षक पद पर चयनित, पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई: नगर पालिका ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज तक चलाया अभियान
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज