जल निकासी की समस्या से किसान परेशान
जल निकासी की समस्या से किसान परेशान
गाज़ीपुर ।सादात विकास खंड के ग्राम पंचायत मंगारी के राजभर बस्ती में नाले की सफाई ना होने से बरसात का पानी खेतों में भर गया है। इससे लगभग दो दर्जन से ज्यादा किसानों की जमीन जलमग्न हो गई है। किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। राजभर बस्ती के बीच में बने इस नाले की सफाई काफी समय से नहीं हुई है। इसी नाले के जरिए गांव के 50 बीघा खेतों से निकलने वाले पानी की निकासी होती है। वहीं इस नाले के किनारे बसे लोगों ने नाले को पाटकर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे पानी नहीं निकल पा रहा है।वहीं बरसात होने से पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा इस नाले की सफाई कराए जाने पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते विगत दिनों हुई बारिश से नाला बन्द होने के कारण वारिस का पानी आसपास के खेतों में भर गया है। और धान की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। जल निकासी रुकने के कारण रोपी गई धान की फसल गलने लगी हैं। जिससे किसान चिन्तित दिखाई पड़ रहें हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सरकारी नाला लगभग 200 मीटर लम्बा और 10 फीट चौड़ा है। जिसका उपयोग खेतों से बरसात के पानी की निकासी के लिए किया जाता था। पिछले कुछ सालों से यह नाला अतिक्रमण की चपेट में आने से धीरे धीरे पट गया है। जिससे अब पानी की निकासी पूरी तरह से बन्द हो गई है। इससे प्रभावित किसान पप्पू राजभर, रामहर्ष राजभर, कमलेश कुमार सिंह, दयाल कुशवाहा, सुबास राजभर, हरिश्चन्द्र राजभर लालू राजभर, राम लगन कु्शवाहा ने कहा कि अत्यधिक वारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। सम्बन्ध में ग्राम पंचायत सचिव ने पूछने पर कहा कि एक दो दिन में नाले की स्थिति को देखने के बाद उसकी साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया गया।
Publish Date: 1 day ago
जिला पंचायत सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी
गर्भवती महिला ने बाजार में खाया जहर, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी
मुख्तार गैंग पर शिकंजा जारी, अब अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस मामले में FIR
गहमर व दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
सरकार के अंदर संवेदना नहीं- डॉ. वीरेंद्र यादव
बरसात में करंट से बचाव के लिए सैदपुर में बिजली विभाग का अभियान, विद्युत पोलों पर चढ़ाई जा रही प्लास्टिक शीट
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना