जिला पंचायत सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी
जिला पंचायत सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी
सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से जारी बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी से वार्ड संख्या-3 के जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक-दो दिन के भीतर स्थिति नहीं सुधरी तो क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कमलेश यादव ने पत्र में कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बार-बार बिजली जाने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से किसान, विद्यार्थी, दुकानदार, मरीज और घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून को भी जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया था। उस समय एक सप्ताह में सुधार का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक बिजली व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के समय पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है। लगातार कटौती के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो रही है। जिला पंचायत सदस्य ने मांग की कि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अगले एक-दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Publish Date: 6 hours ago
गर्भवती महिला ने बाजार में खाया जहर, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी
मुख्तार गैंग पर शिकंजा जारी, अब अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस मामले में FIR
गहमर व दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
सरकार के अंदर संवेदना नहीं- डॉ. वीरेंद्र यादव
बरसात में करंट से बचाव के लिए सैदपुर में बिजली विभाग का अभियान, विद्युत पोलों पर चढ़ाई जा रही प्लास्टिक शीट
जल निकासी की समस्या से किसान परेशान
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना