जिला पंचायत सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी

गर्भवती महिला ने बाजार में खाया जहर, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

मुख्तार गैंग पर शिकंजा जारी, अब अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस मामले में FIR

गहमर व दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

सरकार के अंदर संवेदना नहीं- डॉ. वीरेंद्र यादव

बरसात में करंट से बचाव के लिए सैदपुर में बिजली विभाग का अभियान, विद्युत पोलों पर चढ़ाई जा रही प्लास्टिक शीट

जल निकासी की समस्या से किसान परेशान

संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय

डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे

अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी

अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश

मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता

परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई

गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस

बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज

टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना

सरकार के अंदर संवेदना नहीं- डॉ. वीरेंद्र यादव

img

Posted by Admin about 1 day ago

सरकार के अंदर संवेदना नहीं- डॉ. वीरेंद्र यादव

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशी बाजार स्थित डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। आज ही के दिन महात्मा ज्योति राव फूले द्वारा संकल्पित आरक्षण को महाराजा छत्रपति शाहू जी महाराज द्वारा अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया गया था। आज ही के दिन आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था। इस संगोष्ठी मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है।इस सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का आमजन हैरान और परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर यह सरकार पीडीए तबके के गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में ढकेलने का काम कर रही है,वह उनको शिक्षा से वंचित करना चाहती है वह नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़े। यह सरकार गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं।इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की जुल्म और ज्यादती लगातार बढ़ती जा रही है। इस सरकार के अंदर संवेदना नहीं है। उन्होंने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों नौजवानों और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। न लोगों को पानी मिल रहा है न बिजली। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। विकास का झूठा दावा कर रही है यह सरकार। प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है। यह सरकार केवल समाज में घृणा और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। अधिकारी मनमाने हो गये हैं। इस सरकार के मंत्री भी इनके आगे बेबस है,अधिकारी इनकी भी बांतों को अनसुनी कर रहे हैं। यह सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है न अधिकारियों पर। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, राजकुमार पांडेय, निजामुद्दीन खां, अमित ठाकुर, अरूण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Publish Date: 1 day ago

img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img img
गहमर व दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

संबंधित ख़बरें

img जिला पंचायत सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी
img गर्भवती महिला ने बाजार में खाया जहर, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी
img मुख्तार गैंग पर शिकंजा जारी, अब अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस मामले में FIR
img गहमर व दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
img सरकार के अंदर संवेदना नहीं- डॉ. वीरेंद्र यादव
img बरसात में करंट से बचाव के लिए सैदपुर में बिजली विभाग का अभियान, विद्युत पोलों पर चढ़ाई जा रही प्लास्टिक शीट
img जल निकासी की समस्या से किसान परेशान
img संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
img डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
img जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
img अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
img लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
img गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
img अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
img मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
img परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
img गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
img साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
img बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
img टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना
Load More
Back to top

Share Page

Facebook Twitter Google Pinterest Text Email