गर्भवती महिला ने बाजार में खाया जहर, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी
गर्भवती महिला ने बाजार में खाया जहर, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी
सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर नगर में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार में एक गर्भवती महिला अचानक उल्टियां करते हुए सड़क पर गिर पड़ी। होश में आने पर महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि उसने जहर खा लिया है और अब वह जीना नहीं चाहती। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना भारत गैस एजेंसी कार्यालय के पास की है। बाजार में मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 28 वर्षीय महिला अचानक चक्कर खाकर गिर गई और उल्टियां करने लगी। लोगों ने उसे संभाला और कारण पूछा तो उसने खुद के जहर खाने की बात कही। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। महिला की पहचान सुमन (28), पत्नी सुनील यादव, निवासी होलीपुर, थाना सैदपुर के रूप में हुई है। उधर, सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे पति सुनील यादव और सास विमला देवी ने महिला के आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि सुमन मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती है। उनका कहना है कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे वह घर से चली गई थी और परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने महिला के पास मिले झोले की तलाशी ली, जिसमें चूहे मारने की दवा का एक पैकेट और कपड़ों में रखा जाने वाला कार्गोली का एक पैकेट बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के बयान और उपचार के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Publish Date: 8 hours ago
जिला पंचायत सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुख्तार गैंग पर शिकंजा जारी, अब अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस मामले में FIR
गहमर व दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
सरकार के अंदर संवेदना नहीं- डॉ. वीरेंद्र यादव
बरसात में करंट से बचाव के लिए सैदपुर में बिजली विभाग का अभियान, विद्युत पोलों पर चढ़ाई जा रही प्लास्टिक शीट
जल निकासी की समस्या से किसान परेशान
संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारा विजय पथ - पीयूष राय
डीआरएम ने गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जूते स्कूल बैग में रखकर सड़क पार करते हैं बच्चे
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
लिखित आश्वासन के बावजूद नही सुधरी बिजली व्यवस्था, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जिला कारागार में त्वचा रोग शिविर का आयोजन, 58 कैदी मिले रोगी
अधिकारी कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें- दुर्गेश
मृतक के परिजनों को सपा नेता संतोष यादव ने दी आर्थिक सहायता
परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध होगी कार्यवाई
गाजीपुर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
साइबर हेल्प डेस्क ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की रकम कराई वापस
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी से मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का चालान, ₹3.15 लाख का जुर्माना